फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university exam date declare.

गढ़वाल विवि ने घोषित की वार्षिक परीक्षा डेट

Mon, 16 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 16 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
garhwal university exam date declare.

हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष परीक्षा में करीब एक लाख 20 हजार छात्र भाग लेंगे।

विज्ञापन


30 मार्च से होगी परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि सत्र 2014-15 की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से होंगी। परीक्षा मई माह के द्वितीय सप्ताह तक होगी। 80 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में एक लाख 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होगे।
विज्ञापन


15 मार्च तक सभी परीक्षा केंद्रों को प्रवेश पत्र भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। इसे विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से मांगा सुझाव
इस बार परीक्षा अन्य वर्षों की तुलना कम समयावधि में पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा के केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि विवि की परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय स्तर की कोई अन्य परीक्षा आयोजित हो रही हो तो छात्र विवि प्रशासन को समय पर सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed