फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university denied to gave degree.

गढ़वाल विवि ने किया डिग्री देने से इनकार!

Wed, 19 Nov 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 19 Nov 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
garhwal university denied to gave degree.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि और श्रीदेव सुमन विवि के बीच अब डिग्री जारी करने को लेकर रार शुरू हो गई है। दो साल से डिग्री पाने की आस में लगभग 10 हजार छात्र श्रीदेव सुमन और गढ़वाल विवि के बीच झूल रहे हैं लेकिन दोनों विवि के अधिकारी डिग्री देने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
सत्र 2011 से 2013 तक गढ़वाल केंद्रीय विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के नाम पर एमए और एमकॉम की प्राइवेट परीक्षा आयोजित कराई थी। छात्रों के आंदोलन और विवि अधिकारियों के घेराव के बाद गढ़वाल विवि ने दो साल बाद जून 2014 में श्रीदेव सुमन विवि के लोगो पर छात्रों को अंक तालिका निर्गत कर दी थी। लेकिन डिग्री देने में गढ़वाल विवि ने फिर से आनाकानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


लगभग 10 हजार अभ्यर्थी डिग्री पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दोनों विवि एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर किनारा कर ले रहे हैं।

शासन के आदेश का भी असर नहीं
छात्र संघ के पूर्व महासचिव मनवीर सिंह माही ने न्यायालय में जाने की चेतावनी पर विवि के अधिकारी हरकत में आए और मामला शासन स्तर पर पहुंचा था।

7 सितंबर को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने गढ़वाल विवि को डिग्री निर्गत करने का पत्र जारी किया था।  प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के स्पष्ट आदेशों के बाद भी गढ़वाल विवि ने डिग्री निर्गत करने से हाथ खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल विवि की ओर से इस मामले में 8 अक्तूबर को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को एक पत्र सौंपा गया है। पत्र के जवाब में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की ओर से गढ़वाल विवि को कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

अधिकारियों का है कहना
डिग्री श्रीदेव सुमन विवि को निर्गत करनी चाहिए क्योंकि हम दूसरे विवि के डिग्री पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं। इस मामले में शासन का जो पत्र मिला था उसका जवाब 7 अक्तूबर को विवि की प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को दिया गया था। उसके बाद विवि को कोई दिशा-निर्देश नहीं मिल पाए हैं।

-प्रो.एलजे सिंह कुलपति गढ़वाल विवि श्रीनगर

नामांकन संख्या से लेकर परीक्षा परिणाम और अंक तालिका गढ़वाल विवि ने जारी किए थे। डिग्री का शुल्क भी उन्होंने ही लिया था। फिर वे अपनी जिम्मेदारी से कैसे मुंह मोड़ सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गढ़वाल विवि को डिग्री निर्गत करने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं।
-डॉ. यूएस रावत कुलपति श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed