{"_id":"89b8c51541690391c8d22c0fa6ffed84","slug":"garhwal-univ-denied-to-extend-the-admission-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ाई जाएगी बीएड एडमिशन की डेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नहीं बढ़ाई जाएगी बीएड एडमिशन की डेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में बीएड की रिक्त चार सीटों पर प्रवेश की तिथि बढ़ाने से गढ़वाल विवि प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया है। विवि प्रशासन ने कहा कि अब किसी भी दशा में प्रवेश की तिथि बढ़ाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
बीएड की रिक्त सीटों पर प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एसआरटी परिसर के छात्र आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में 28 अक्तूबर को छात्रों ने बीएड संकाय में तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि सीटें रिक्त होने के बावजूद भी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश से वंचित रखा जा रहा है।
विवि प्रशासन ने किया इनकार
बीएड के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए चार रिक्त सीटों में प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन से पत्राचार किया गया था, लेकिन विवि प्रशासन ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
इधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय कठैत, प्रवीन रावत ने कहा कि यदि विवि प्रशासन से छात्र हित में जल्द अपना निर्णय नहीं बदला, तो बीएड विभाग में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।