{"_id":"a9506a0a1d4e64d370c1b15cb2ba7310","slug":"future-of-700-hundred-teachers-depend-on-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग तय करेगा 700 अध्यापकों का भविष्य","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चुनाव आयोग तय करेगा 700 अध्यापकों का भविष्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हिंदी के 700 पीजीटी पुरुष अध्यापकों की नियुक्ति का फैसला नेशनल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया करेगा। शिक्षा विभाग ने मामला हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेज दिया है। हरियाणा के चुनाव अधिकारी ने मसले को केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया है।
राज्य में करीब 700 ऐसे प्रध्यापक हैं जिन्हें नियुक्ति का इंतजार है। इस संदर्भ में पांच मार्च को काउंसलिंग हुई थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता के लागू हो जाने के कारण इन प्राध्यापकों की नियुक्ति का मसला लटक गया था।
सभी को स्टशेन अलॉट कर दिए गए हैं, लेकिन नियुक्ति पत्र अभी तक नहीं मिला है। जिसके कारण करीब 15 दिन से यह प्राध्यापक नियुक्ति के इंतजार में हैं।
हरियाणा में करीब 1800 पोस्ट के लिए यह काउंसलिंग हुई थी। जिन प्राध्यापकों की काउंसलिंग पहले हुई उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया, लेकिन जिनकी बाद में हुई उन्हें पत्र जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का तर्क है कि जब तक आचार संहिता लगी है तब तक बिना चुनाव आयोग की अनुमति के इन्हें ज्वाइन नहीं करवाया जा सकता है। लिहाजा शिक्षा विभाग ने फाइल अनुमति के लिए भेज दी है।
कोट:
हिंदी विषय के चयनित प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए हमने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। अनुमति के बाद नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
मुकेश आहूजा, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सेकेंडरी एजुकेशन
अनुमति के लिए भेजा मामला
मामला केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेजा है। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों का इंतजार है। अगर के आदेश मिले तो नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दे दिए जाएंगे।
श्रीकांत वालगद, मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा