{"_id":"72efb6aeb39617c5d1f5e08567703c2b","slug":"free-wifi-in-kkc-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेसी के छात्रों को मुफ्त इंटरनेट की सौगात","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केकेसी के छात्रों को मुफ्त इंटरनेट की सौगात
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) के छात्रों को शनिवार को एक नई सौगात दी गई। पूरा कैम्पस वाई-फाई कर दिया गया। छात्र अब यहां मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा पा सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे छात्र, जिन्हें इंटरनेट का प्रयोग करने में परेशानी होगी, उन्हें इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सभी छात्रों को शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण साइट्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कॅरिअर से जुड़ी जानकारियां भी छात्र आसानी से हासिल कर सकेंगे। इस सुविधा का उद्घाटन शनिवार को केकेसी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीएन मिश्रा ने किया।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस नई सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि यहां सरकार ने 3007 छात्रों को निशुल्क लैपटॉप बांटे हैं। अभी 3500 छात्रों को लैपटॉप मिलना है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि जिन छात्रों को लैपटॉप मिल चुका है, उन्हें कॉलेज लैपटॉप लेकर आना चाहिए। यहां पर वे इंटरनेट की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
उन्हें शिक्षा से जुड़ी साइट्स जैसे यूजीसी, उच्च शिक्षा विभाग, तमाम नामचीन संस्थान के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। साथ ही जॉब ऑपर्च्युनिटी के बारे में भी वे जान सकेंगे।
उन्होंने बताया कि यहां कंप्यूटर सेंटर के एक्सपर्ट भी छात्रों को गाइड करेंगे। इसके अलावा आपत्तिजनक साइट्स कैंपस में ब्लॉक रहेंगी।