{"_id":"a60f370d3f3efcf633e51bf59584dfb9","slug":"free-wi-fi-facility-hpu-shimla-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू कैंपस में अभी तक शुरू नहीं हो पाया वाई-फाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू कैंपस में अभी तक शुरू नहीं हो पाया वाई-फाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने में विवि ने दावे जरूर किए, मगर आज तक एचपीयू कैंपस में हजारों छात्रों को वाई फाई की सुविधा तक नसीब नहीं हो सकी है। प्रदेश के अधिकतर कॉलेजों में वाई फाई सुविधा दी जा रही है लेकिन एचपीयू अब तक वाई फाई सुविधा नहीं दे पाया है।
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र में भी यहां पढ़ने वाले तीन हजार से अधिक छात्रों, शोधकर्ताओं को शायद ही यह सुविधा नसीब हो पाए। तीन सालों से कैंपस को वाई फाई करने की डिमांड उठती आ रही है। केबल बिछाने का काम डेढ़ साल से चल रहा है, मगर यह कब पूरा होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कब कैंपस वाई फाई से लैस होगा।
विज्ञापन
राजधानी के संजौली एक्सीलेंस कॉलेज में डेढ़ साल पहले ही कैंपस में वाई फाई सुविधा छात्रों को दे दी गई है, मगर एचपीयू प्रशासन अब तक यह सुविधा नहीं दे पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस देरी के लिए जो भी वजह रही होगी मगर इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक दो माह में शुरू हो जाएगी सुविधा- विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कहना है कि एक से दो माह में कैंपस को वाई फाई कर दिया जाएगा। संबंधित विभाग और विशेष रूप से गठित कमेटी की रिपोर्ट के
मुताबिक कैंपस को वाई फाई करने का कार्य अंतिम चरणों में है। प्रोजेक्ट बड़ा है। इसके तहत पूरा कैंपस प्रशासनिक भवन, सभी छात्रावास और टीचर्स कालोनी तक इसके दायरे में होंगे। इसमें समय लगा है, बावजूद जल्द वाई फाई सुविधा दी जाएगी।