फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free wi-fi facility HPU Shimla campus.

एचपीयू कैंपस में अभी तक शुरू नहीं हो पाया वाई-फाई

Wed, 20 Jan 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jan 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
free wi-fi facility HPU Shimla campus.

शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने में विवि ने दावे जरूर किए, मगर आज तक एचपीयू कैंपस में हजारों छात्रों को वाई फाई की सुविधा तक नसीब नहीं हो सकी है। प्रदेश के अधिकतर कॉलेजों में वाई फाई सुविधा दी जा रही है लेकिन एचपीयू अब तक वाई फाई सुविधा नहीं दे पाया है।

विज्ञापन


नए शैक्षणिक सत्र में भी यहां पढ़ने वाले तीन हजार से अधिक छात्रों, शोधकर्ताओं को शायद ही यह सुविधा नसीब हो पाए। तीन सालों से कैंपस को वाई फाई करने की डिमांड उठती आ रही है। केबल बिछाने का काम डेढ़ साल से चल रहा है, मगर यह कब पूरा होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कब कैंपस वाई फाई से लैस होगा।
विज्ञापन


राजधानी के संजौली एक्सीलेंस कॉलेज में डेढ़ साल पहले ही कैंपस में वाई फाई सुविधा छात्रों को दे दी गई है, मगर एचपीयू प्रशासन अब तक यह सुविधा नहीं दे पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस देरी के लिए जो भी वजह रही होगी मगर इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो माह में शुरू हो जाएगी सुविधा-
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कहना है कि एक से दो माह में कैंपस को वाई फाई कर दिया जाएगा। संबंधित विभाग और विशेष रूप से गठित कमेटी की रिपोर्ट के


मुताबिक कैंपस को वाई फाई करने का कार्य अंतिम चरणों में है। प्रोजेक्ट बड़ा है। इसके तहत पूरा कैंपस प्रशासनिक भवन, सभी छात्रावास और टीचर्स कालोनी तक इसके दायरे में होंगे। इसमें समय लगा है, बावजूद जल्द वाई फाई सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed