{"_id":"dc543e5e317c4a082909994290cfd8ec","slug":"free-urdu-learning-classes-in-punjab-secreteriate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में उर्दू सीखने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फ्री में उर्दू सीखने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उच्च शिक्षा व भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि एक जुलाई से शहर में उर्दू की निशुल्क कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
भाषा विभाग, पंजाब की ओर से एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में यह कक्षाएं रोज शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित होंगी।
भाषा विभाग में स्थित कार्यालय की सहायक निदेशक मंजीत कौर ने बताया कि इन कक्षाओं में शिरकत के लिए मोहाली, चंडीगढ़ व पंचकूला का कोई भी व्यक्ति दाखिला ले सकता है।
लोग सेक्टर-9 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-2 में सहायक निदेशक (हिंदी/पंजाबी सेल) में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक या एसडी कॉलेज में शाम 5:15 से 6:15 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन