फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free tuition for poor student

निर्धन छात्रों को मुफ्त ट्यूशन मिलेगा यहां

Thu, 16 Jan 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 16 Jan 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
free tuition for poor student

मसूरी में पहली बार एक बोर्डिंग स्कूल ने हिंदी माध्यम के स्कूलों के छात्रों को बोर्ड एग्जाम की तैयारी के साथ ही अन्य कक्षाओं को भी निशुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ काउंसिलिंग भी
इसके लिए नगर के पांच स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। यहां करीब 450 निर्धन छात्र-छात्राएं डेढ़ महीने तक मुफ्त टयूशन लेंगी। इन छात्रों को स्कूल के 62 अध्यापक पढ़ाएंगे और उनकी काउंसिलिंग भी करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गुरूनानक फिफ्थ सेंटीनरी स्कूल में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें गुरूनानक स्कूल प्रबंध समिति ने जागृति नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत जीएनएफसी स्कूल के 62 अध्यापक हिंदी माध्यम स्कूल के निर्धन और कमजोर वर्ग के छात्रों को विभिन्न सेंटरों पर निशुल्क शिक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी कराई जाएगी और अध्यापक छात्रों को कॅरियर की सलाह भी दी जाएगी। स्कूल के  चेयरमैन जसपाल सिंह ने तीन महीने पहले इस योजना को आकार दे दिया था।

सर्दियों का अवकाश कट शॉर्ट
स्कूल प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य और शिक्षकों को निर्देशित किया गया था कि सर्दियों के अवकाश को कट शार्ट करते हुए नगर में गरीब छात्रों को निशुल्क पढ़ाया जाए।

जागृति कार्यक्रम के शुभारंभ पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीशचंद्र ढोंडियाल, सभासद रमेश भंडारी, जसबीर कौर, शशि रावत, समाजसेवी संदीप साहनी, गुरूनानक फिफ्थ सेंटीनरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मलदीप साहनी, उप-प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी समेत विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के करीब 400 छात्र भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के हेड मास्टर कुलदीप त्यागी ने किया।

गुरूनानक फिफ्थ सेंटीनरी स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने बताया कि जो भी छात्र निशुल्क टयूशन पढ़ाना चाहता है वह स्कूल में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा नगर में पांच स्कूलों को टयूशन सेंटर बनाया गया है।


शिक्षण सामग्री भी निशुल्क
इनमें लंढौर में श्री सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरएन भार्गव इंटर कॉलेज, कुलड़ी में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय दूधली शामिल हैं। अभी तक 451 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इन्हें निशुल्क शिक्षण सामग्री भी प्रदान की गई है।

प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने कहा कि स्कूल समाज के प्रति सामाजिक दायित्वों के तहत एक कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, रेडियो खुशी का संचालन कर रहा है।

आने वाले समय में निकटवर्ती गांवों को गोद लेकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके लिए डॉ. सूरज वर्मा को नियुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed