{"_id":"e054356c15daf9985cceeabc305afacf","slug":"free-iit-coaching-facility-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री IIT कोचिंग के लिए आवेदन 17 मई तक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फ्री IIT कोचिंग के लिए आवेदन 17 मई तक
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 21 Apr 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले इच्छुक छात्रों को आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में प्रवेश दिलाने के लिए नि:शुल्क कोचिंग दिलाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए गुड़गांव के जैकबपुरा और चकरपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का चयन किया जाएगा। कोचिंग के लिए 17 मई तक फॉर्म भरकर राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए 25 मई को टेस्ट लिया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिन छात्रों ने मार्च-2014 में दसवीं की परीक्षाएं दी है, वे इस प्रवेश टेस्ट के पात्र होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मार्केट में नहीं हैं NCERT की किताबें
परीक्षा के लिए अंबाला, गुड़गांव, रोहतक और हिसार में केंद्र बनाया गया है। तीन घंटे के टेस्ट में 9वीं और 10वीं कक्षाओं के गणित और अंग्रेजी के सवाल पूछे जाएंगे।
प्रवेश टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई नंबर काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट की मेरिट के आधार पर 50 छात्रों का चयन किया जाएगा।
चयन किए गए छात्रों को इन्हीं स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना होगा। तब इन्हें दो सालों के लिए कोचिंग दी जाएगी। कक्षाएं जुलाई से शुरू होंगी। इसके अलावा खान-पान और रहन-सहन की व्यवस्था छात्रों को अपने स्तर पर करनी होगी।