फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free education to girls in aryans group of college, mohali

बेटियों के लिए सुनहरा मौका, आर्यंस में निःशुल्क मिलेगा दाखिला

Mon, 22 Jun 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 22 Jun 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
free education to girls in aryans group of college, mohali

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजज में अब उत्तराखंड के विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने आर्यन्स की स्कॉलरशिप स्कीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लॉन्च की। इसका फायदा उत्तराखंड व अन्य पहाड़ी राज्यों की छात्राओं को भी मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर 1800-30000-388 भी लॉन्च किया। इच्छुक छात्राएं इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगी, आवेदन भी कर सकेंगी।
विज्ञापन


इस कदम की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आर्यन्स उत्तराखंड की योग्य व जरूरतमंद छात्राओं के लिए शिक्षा के दरवाजे खोल रहा है। असहनीय खर्चों के कारण दूसरे राज्यों में क़्वालिटी एजुकेशन जारी रखना कठिन हो गया है। यह कदम कम फीस में तकनीकी शिक्षा हासिल करने का सपना साकार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने बताया कि इस स्कीम का फायदा 25 छात्राओं को मिलेगा। उनकी इंजीनियरिंग या डिप्लोमा क़ोर्सेज के लिए पचास फीसदी स्कॉलरशिप कॉलेज देगा। बाकी पचास प्रतिशत बैंक द्वारा लोन के रूप में दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि लड़कियां खेल, शिक्षा, चिकित्सा व एग्रीकल्चर क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। पर फीस ज्यादा होने के कारण तकनीकी शिक्षा में उनकी संख्या कम है। यह स्कीम उन्हें इस क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने को प्रोत्साहित करेगी। डायरेक्टर प्रो. एपी जैन ने कहा कि ग्रुप की विभिन्न स्कीमों के जरिए करीब 2500 स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप का फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed