{"_id":"b303704a641106f3ccd85a771ea2b200","slug":"free-coaching-for-punjab-sc-bc-casts-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC, BC वर्ग के छात्रों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SC, BC वर्ग के छात्रों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 May 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ी श्रेणियों और अल्प संख्यकों से संबंधित बीए पास उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी अफसर (बैंक) और सहायक प्रबंधक अफसर (एलआईसी/जीआईसी) परीक्षा, 2014 की तैयारी के लिए चार महीने की मुफ्त कोचिंग देगी। इस संबंध में छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
एससी/बीसी कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली के अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कैरियर्ज एंड कोर्सिस में शुरू होने वाली इस कोचिंग के इच्छुक उम्मीदवारों के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि कोर्स की कुल 40 सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जातियों के लिए, 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ी श्रेणियों के लिए और 20 प्रतिशत सीटें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बशर्ते उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक वर्ग में 30 प्रतिशत महिलाएं और पांच प्रतिशत अंगहीन उम्मीदवार शामिल हों।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि चुने गए उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग के अलावा निशुल्क हॉस्टल और सरकारी नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन, पांच जून को सुबह 11.00 बजे लिए जाने वाले अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और ज्वलंत मुद्दों पर ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा के मौके पर पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। चुने गए उम्मीदवारों को कोर्स ज्वाइन करते समय आय का सबूत और वास्तविक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। यह कोर्स 16 जून से 15 अक्तूबर, 2014 तक चलेगा।
प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा, आयु, जाति और रिहायश संबंधी प्रमाणपत्रों की सत्यापित कापियों सहित निर्धारित परफॉर्मे में भरे आवेदन पत्र प्रिंसिपल, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कैरियर्ज एंड कोर्सिस, फेज-3, बी-2, मोहाली के कार्यालय में 30 मई तक या इससे पहले जमा करवाने अनिवार्य हैं।