{"_id":"162fd2a3da1268da227a118d983d2cae","slug":"free-coaching-for-ctet-exam-in-govt-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GCE20 में CTET के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
GCE20 में CTET के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने सीटेट एग्जाम के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू की है। कॉलेज ने अध्यापन क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खास सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट) ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
विज्ञापन
कालेज प्रिंसिपल डॉ. हर्ष बत्रा की देखरेख में आयोजित सीटीईटी की निशुल्क कोचिंग कक्षाएं आठ मार्च तक जारी रहेंगी। डॉ. हर्ष ने बताया कि बीएड कर चुका या बीएड कर रहे विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं। कक्षा प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक कॉलेज कैंपस में लगेंगी।
विज्ञापन
कक्षाओं में सीटीईटी टेस्ट के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी जाएगी। कक्षाओं का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लीलू राम की अगुवाई में किया जा रहा है। डॉ.राम ने बताया कि यह प्रोग्राम राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत चलाया जा रहा है। कोचिंग लेने के इच्छुक कॉलेज दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन