फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free coaching at hp university, apply now.

एचएएस, आईएएस और बैंकिग की फ्री कोचिंग, करें आवेदन

Thu, 28 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
free coaching at hp university, apply now.

प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर वर्ष 2016 में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुफ्त में कोचिंग परीक्षाओं का प्रशिक्षण बैच बिठाया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सामान्य वर्ग के छात्र भी बैच में तय फीस देकर कक्षाएं लगा पाएंगे।

विज्ञापन


एचपीयू स्थित कोचिंग सेंटर में चलाई जाने वाली इन कक्षाओं के लिए तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक 21 मार्च से 20 मई तक जेईई/इंजीनियरिंग, बी टेक आईटी, सीसीएस प्रवेश परीक्षा एचपीयू की कोचिंग करवाई जाएगी। 21 मार्च से बीस मई तक एआईपीएमटी/ मेडिकल एंट्रेंस/बीएएमएस/बी फार्मा/बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की कोचिंग।
विज्ञापन


15 अप्रैल से 14 मई तक एचएएस/ आईएएस प्री/ और अन्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा की कोचिंग, बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 2 मई से 31 मई तक, नेट/एसएलईटी के लिए 15 मई से 14 जून तक, वहीं नेट/एसएलईटी के लिए 15 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रवेश परीक्ष की कोचिंग होगी, जबकि बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक भी कोचिंग बैच चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed