फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free admission for girls in aryans group of college

बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां मुफ्त मिलेगा दाखिला

Mon, 15 Jun 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 15 Jun 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
free admission for girls in aryans group of college

आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 50 बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएगा। कॉलेज ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आवेदन मांगे है। जिसके तहत 50 होनहार छात्राओं का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों ही केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कॉलेज में यह स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च की थी। आर्यन्स ग्रुप की डायरेक्टर जनरल डॉ. प्रवीण कटारिया बताया कि आवेदन की आखिरी तारीख बीस जून है।
विज्ञापन


इच्छुक छात्राएं कॉलेज के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-30000-388 पर संपर्क कर सकती हैं। इस स्कीम के तहत आधी स्कॉलरशिप कॉलेज द्वारा दी जाएगी।

बाकी 50 प्रतिशत एजुकेशन लोन द्वारा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्सेज में फाइनेंस कराई जाएगी। स्कॉलरशिप पूरी तरह मेरिट बेस पर दी जाएगी।

स्कॉलरशिप का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो पढ़ाई में अच्छी होते हुए भी आर्थिक कारणों के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रही है।

उन्होंने बताया कि आर्यन्स ग्रुप की स्कॉलरशिप स्कीमों का फायदा अब तक करीब ढाई हजार छात्राएं ले चुकी हैं। जिनमें डॉ. किरण बेदी स्कॉलरशिप, आर्मी के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पिछड़े क्षेत्र के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed