{"_id":"4964525a06fcac81105d7c1960a8f527","slug":"fraud-in-mdu-faridabad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने फिर किया बड़ा खेल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमडीयू ने फिर किया बड़ा खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2014 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने सीट बढ़ोत्तरी को लेकर एक बार फिर से खेल कर दिया है। स्नातकोत्तर की सीटों में 10 फीसदी वृद्धि का फैसला लिया गया है। लेकिन इस बढ़ी हुई सीटों का फायदा केवल निजी व अनुदान प्राप्त कॉलेजों को होगा। स्नातक की तरह इस बार भी सरकारी कॉलेजों को इस फायदे से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
इसको लेकर विद्यार्थी संगठनों में रोष है और उन्होंने एमडीयू के खिलाफ मोर्चा खेल दिया है। विगत दिनों विद्यार्थी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद स्नातक कक्षाओं में प्राइवेट की तरह सरकारी कॉलेजों में भी दस फीसदी सीटों की बढ़ोत्तरी कर दी गई थी।
विज्ञापन
केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज की प्राचार्या शुभ साधना सहाय ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में सीट बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसे यूनिवर्सिटी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
यह है यूनिवर्सिटी का फैसला
-यूनिवर्सिटी ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्र्तमों में सत्र 2014-2015 के लिए दस प्रतिशत सीट वृद्धि का निर्णय लिया है। यह केवल सहायता प्राप्त कॉलेजों में ही लागू होगा। इन अतिरिक्त सीटों पर 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकेगा। प्रवेश यूनिवर्सिटी के नियमानुसार पूर्णत: मेरिट आधार पर होगा। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा निधार्रित आरक्षण नीति की अनुपालना भी की जाएगी।
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
-प्रवेश में पहले प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतीक्षा सूची में विद्यार्थी के न होने की सूरत में नए सिरे से आवेदन लिए जा सकेंगे। इन प्रवेश के मामलों को कुलपति के अनुमोदन के लिए भेजने की जरूरत नहीं है।
एमडीयू रीजनल सेंटर खोलने की मांग, आमरण अनशन शुरू
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) का रीजनल सेंटर खुलवाने और सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सिंथेटिक जांगिंग ट्रैक बनाने की मांग अब जिला प्रशासन की गले की फांस बन गई है।
शहर के युवाओं व खिलाड़ियों ने सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के बाहर युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर बैठे संगठन के सदस्य जसवंत सैनी ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एमडीयू का रीजनल सेंटर शहर में खोलने की मांग की गई थी।
क्योंकि युवाओं को कॉलेज से जुड़ी छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर कराने के लिए रोहतक जिले तक का चक्कर लगाना पड़ता है। इस कारण समय व बेरोजगार विद्यार्थियों के धन की बर्बादी होती है। वहीं जिले में एथलीटों लिए आज तक जाँगिंग ट्रैक तक की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जिला खेल विभाग के पास पर्याप्त जगह मौजूद है।
उन्होंने कहा कि मेवात जैसे पिछड़े इलाके में एमडीयू का रीजनल सेंटर खोल दिया गया। लेकिन यहां के हजारों विद्यार्थियों की मांग को सरकार ने अनदेखा कर दिया। जिससे नाराज अब युवा आंदोलन पर उतर आए हैं। इस मौके पर अनुज भाटी, अमर पाल, नवीन, अजय डागर, नीरज, सचिनन, कपिल, दिनेश ढव्ँ राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।