फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud charges on nsui candidate in dusu election.

डीयू: चुनाव से ठीक पहले बड़ा खुलासा!

Thu, 11 Sep 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Sep 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
fraud charges on nsui candidate in dusu election.

दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले नया मोड़ आ गया है। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव तुषीर और उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार मोना चौधरी पर फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। डूसू चुनाव कार्यालय ने दोनों प्रत्याशियों के कॉलेजों में सूचना भेजकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


दरअसल, एबीवीपी की ओर से एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव तुषीर पर दाखिले के दौरान झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाया गया है। एनएसयूआई से ही उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार व कैंपस लॉ सेंटर की छात्रा मोना चौधरी पर भी एक समय में दो जगह से डिग्री लेने का आरोप है।
विज्ञापन


पढ़ें-वोट के लिए पकड़ी ‘बाबाओं’ की शरण
विज्ञापन
विज्ञापन


डूसू चुनाव कार्यालय को दोनों प्रत्याशियों के दाखिलों में गड़बड़ी की शिकायत मिल गई है। इसलिए मोतीलाल कॉलेज व लॉ फैकल्टी में सूचना भेजकर जानकारी मांगी गई है। जब तक दोनों जगह से कोई बात स्पष्ट नहीं होती तब तक चुनाव कार्यालय कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है।


इस संबंध में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने बताया कि मोना चौधरी द्वारा एक ही समय में दो जगह किरोड़ीमल कॉलेज व हिमाचल प्रदेश के एक विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक डिग्री पाठ्यक्रम करने की बात सामने आई है।

वहीं, गौरव तुषीर ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज में गैप ईयर के मामले में दाखिले के समय झूठा शपथपत्र दिया है। लिहाजा उनका दाखिला रद्द किया जाना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर एनएसयूआई के प्रवक्ता संजय पोद्दार का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed