{"_id":"23b128a17b29bbb59a002f4f0611fb27","slug":"fraud-admission-in-law-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ-कॉलेज की 120 सीटों पर हो गए 300 एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लॉ-कॉलेज की 120 सीटों पर हो गए 300 एडमिशन
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी स्थित विवेकानंद लॉ कॉलेज में निर्धारित सीट से ज्यादा एडमिशन लेने पर लविवि कुलपति के आदेश पर जांच समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज में एलएलबी में केवल 120 सीटें हैं। इसके बावजूद यहां पर इस सत्र में 300 एडमिशन हो गए हैं। जांच समिति को अपनी रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करनी है।
विवेकानंद लॉ कॉलेज में ज्यादा एडमिशन होने का खुलासा होने के बाद कुलपति ने जांच समिति का गठन कर दिया है। जांच समिति की बागडोर प्रति कुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता को सौंपी गई।
कॉलेज में इस साल एलएलबी पाठ्यक्रम में 300 दाखिले हुए हैं। यहां तक कि लविवि से सभी स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म तक भर दिए गए। इस समय एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
मामला कुलपति के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तुरंत जांच समिति का गठन कर दिया। जांच समिति को इस पूरे मामले में संदिग्ध लोगों की भूमिका जांचनी है।
पकड़े गए तीन नकलची
एलएलबी परीक्षा के पहले दिन लविवि में तीन नकलची पकड़े गए। तीनों नकलचियों को उड़ाका दल ने नकल करते हुए पकड़ा।
प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित के अनुसार तीनों स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मामला यूएफएम कमेटी के सामने रखा जाएगा।