{"_id":"c3570edbf52459db9f66c6333f343848","slug":"foundation-day-of-welham-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में निकला 'ताजमहल का बिक्री टेंडर'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूल में निकला 'ताजमहल का बिक्री टेंडर'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में शनिवार को ताजमहल का बिक्री टेंडर निकाला गया। मौका था स्कूल के 76वें स्थापना दिवस समारोह का।
विज्ञापन
भ्रष्ट व्यवस्था पर तंज कसे
इस समारोह के दूसरे दिन छात्रों ने कुकरी शो जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। वहीं नाटक से भ्रष्ट व्यवस्था पर तंज कसे। शनिवार को दूसरे दिन का शुभारंभ फोर्टिस हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हरिंदर सिंह ने किया।
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विज्ञापन
छात्रों ने बलून डिबेट, आर्ट एंड क्राफ्ट डिस्प्ले, रोबोटिक्स, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, पतंगबाजी और कारपेंटरी में अपना दम दिखाया।
विज्ञापन
इस दौरान नाटक ‘ताजमहल का टेंडर’ के जरिये छात्रों ने देश की राजनीतिक व्यवस्था और नौकरशाही में भ्रष्टाचार पर चोट की। प्राचार्य गुनमीत बिंद्रा ने बताया कि 300 से ज्यादा छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
ओल्ड ब्वॉयज भी पहुंचे
स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन स्कूल के ओल्ड ब्वायज भी पहुंचे। लंबे समय बाद स्कूल को देखकर पूर्व छात्र यादों में खो गए। कई ऐसे थे जो पासआउट होने के बाद पहली बार सहपाठियों से मिले थे।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
पुराने छात्रों के लिए पीकॉक स्टेज पर खास कार्यक्रम रखा गया था। पूर्व छात्रों ने पूरा दिन साथ बिताने के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)