फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foundation day of lucknow university on 25

एलयू का स्थापना दिवस 25 को

Wed, 29 Oct 2014 09:04 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of lucknow university on 25

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस में जिन एल्युमिनाई को सम्मानित किया जाएगा उनकी लिस्ट लगभग फाइनल हो गई है।

विज्ञापन


सिर्फ एक या दो नाम बदल सकते हैं बाकी सम्मानित होने वाले सभी एल्युमिनाई ने अपनी रजामंदी एलयू प्रशासन को दे दी है। स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस बार झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैय्यद अहमद को ही लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। गत वर्ष ही उन्हें यह अवार्ड दिया जाना था मगर अंतिम क्षणों में वह कार्यक्रम में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन एल्युमिनाई को सम्मानित किया जाएगा उनमें स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की रीजनल डायरेक्टर रचना गोविल शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार विजेता रचना गोविल ने एथलेटिक्स व शूटिंग दोनों में अपना दमखम दिखाया है और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को रिप्रेजेंट किया है।

एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा धर्मेन्द्र जे. नारायण जिनका निक नेम डीजे नारायण है, वह भी इस बार सम्मानित किए जाएंगे।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे के डायरेक्टर डीजे नारायण ने एलयू से वर्ष 1983 से लेकर 1987 तक पढ़ाई की। इंडियन इनफॉरमेशन सर्विसेज के अधिकारी डीजे नारायण रॉक स्टार आर्यन ग्रुप से जुड़े हैं।

आंखों में तेरा ही सपना.. जैसे पॉपुलर सांग को उन्होंने ही ऑर्यन ग्रुप के साथ गाया है। इसके अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसोनोग्राफी (सामुद्रिक विज्ञान) के डायरेक्टर डॉ. एसडब्ल्यूए नकवी को भी सम्मानित किया जाएगा।

एलयू में अर्थशास्त्र विभाग के छात्र रहे ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी फारसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. खान मसूद अहमद को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


पद्मश्री परवीन तलहा को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित करने की कोशिशें जारी हैं, उनसे स्थापना दिवस समारोह के लिए समय लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed