{"_id":"0ab5b903d3c18cf1394883192d352ff0","slug":"forgery-in-b-ed-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास हों न हों, लेकिन यहां दाखिला पक्का","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पास हों न हों, लेकिन यहां दाखिला पक्का
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हुए उत्तराखंड के बीएड कॉलेज सीधे बीएड में दाखिले दे रहे हैं। कॉलेजों की ओर से एसएमएस भेजकर युवाओं को दाखिले के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
जब इन नंबर पर कॉल की गई तो बताया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा सिर्फ औपचारिकता है। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता पाने वाले 24 बीएड कॉलेजों ने प्रबंधन कोटे की 50 प्रतिशत सीटों पर सत्र 2013-14 के दाखिले को पहले प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया।
विज्ञापन
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
छात्रों की संख्या कम दिखी तो कॉलेज छात्रों को डायरेक्ट एडमिशन का एसएमएस भेज रहे हैं। जब इस नंबर पर बात की गई तो बताया गया कि प्रवेश परीक्षा केवल औपचारिकता है।
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
आप 300 रुपए का फार्म लेकर पंजीकरण करा दीजिए और 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा में पास समझिए। पहली बार प्रदेश में ऐसी कोई बीएड प्रवेश परीक्षा हो रही है।
जिसमें पास या फेल होना कोई मायने नहीं रखता। दूसरी ओर, विवि ने एक बार फिर इस प्रवेश परीक्षा में सवाल खड़े किए हैं।