फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for cs preparations students get facility of virtual classes

अब घर बैठे करिए कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी

Wed, 23 Oct 2013 02:26 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
for cs preparations students get facility of virtual classes

कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। वे अब कहीं से भी अपनी तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें क्लास रूम के सहारे नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


छात्रों की मदद के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने अपना ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है।

आईसीएसआई का यह ऑनलाइन पोर्टल छात्रों को लाइव वर्चुअल क्लासरूम की सुविधा देगा। इसकी मदद से जहां क्लास मिस होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

वहीं तैयारी कर रहे युवाओं को अतिरिक्त विशेषज्ञ और सुविधाएं पोर्टल पर मिल सकेंगी। पोर्टल से वीडियो बेस्ड ट्रेनिंग जैसी तकनीक को जोड़कर विश्वस्तरीय बनाने का काम किया गया है।
विज्ञापन


लाइव वर्चुअल क्लास में भी विशेषज्ञ ही युवाओं को पढ़ाने का काम करेंगे। इसके लिए घर, यात्रा के बीच या फिर दुनिया भर में कहीं भी होने पर क्लासरूम की तरह ही पढ़ाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल के बारे में आईसीएसआई के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्चुअल क्लास में स्टूडेंट्स के पास विशेषज्ञों के सामने अपनी समस्याओं के साथ ही सुझाव रखने की भी सुविधा होगी।


इसके लिए डिस्कशन बोर्ड बनाया गया है। पढ़ाई के लिए एनीमेशन, वीडियो और ग्रॉफि क्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। छात्रों को लाइव केस स्टडीज भी दिए जाएंगे।

क्लास मिस तो कोई बात नहीं
अगर वर्चुअल क्लास मिस हो जाए तो इसके लिए भी ऑनलाइन पोर्टल पर elearning.icsi.edu व्यवस्था है। छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक, रिकॉर्डेड क्लासेज एक्सेस कर सकेंगे।

इसमें पूरी जानकारी उन्हें मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआई की वेबसाइट पर भी सर्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed