फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Food Corporation of India Recruitment for 4318 Junior Engineer Assistant Vacancies.

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में छप्पर फाड़ के नौकरी

Mon, 16 Feb 2015 08:12 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Food Corporation of India Recruitment for 4318 Junior Engineer Assistant Vacancies.

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। कुल 4318 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट ग्रेड-2 व ग्रेड-3 और टाइपिस्ट के पद भरे जाएंगे। जूनियर इंजीनियर वर्ग में सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 88 पद, असिस्टेंट ग्रेड-2 (हिंदी) के 54 पद, असिस्टेंट ग्रेड-3 में जनरल, अकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो के 4076 पद और हिंदी टाइपिस्ट के 100 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के लिए जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। असिस्टेंट ग्रेड-2 हिंदी के लिए हिंदी में बेचलर डिग्री होना अनिवार्य है। असिस्टेंट ग्रेड-3 जनरल,अकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो के लिए किसी भी स्ट्रीम में बेचलर डिग्री होना अनिवार्य है। टाइपिस्ट के पद के लिए किसी भी स्ट्रमी में बेचलर डिग्री के साथ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है।
विज्ञापन

ये रहेगी आयु सीमा

Food Corporation of India Recruitment for 4318 Junior Engineer Assistant Vacancies.

जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 28 वर्ष असिस्टेंट ग्रेड-2 हिंदी के लिए अधिकतम 28 वर्ष आयु होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट ग्रेड-3 जनरल, अकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो के पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। टाइपिस्ट के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 मार्च है। आवेदन पत्र व अन्य जानकारियों के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफसीआईवेब डॉट निक डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

ये रहेगा वेतनमान और परीक्षा का सिलेबस

Food Corporation of India Recruitment for 4318 Junior Engineer Assistant Vacancies.

जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के लिए 11100-29950 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता सीसीए आदि समय समय पर देय होंगे। असिस्टेंट ग्रेड-2 हिंदी और टाइपिस्ट हिंदी को 9300-22940 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। असिस्टेंट ग्रेड-3 में जनरल और अकाउंट्स को भी 9300-22940 रुपए वेतनमान दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
जूनियर इंजीनियर वर्ग में सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों के लिए पेपर-1 और पेपर-2 लिए जाएंगे। असिस्टेंट ग्रेड-3 काउंट्स और टेक्निकल के लिए भी दो पेपर लिए जाएंगे। असिस्टेंट ग्रेड-3 में जनरल और डिपो के लिए सिर्फ एक ही पेपर लिया जाएगा। ‌हिंदी टाइपिस्ट के लिए भी सिर्फ एक ही एग्जाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed