{"_id":"814bab84cb20261623494028d2ac6765","slug":"flower-show-in-reyan-international-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खुशबू से महक उठा रेयान इंटरनेशनल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फूलों की खुशबू से महक उठा रेयान इंटरनेशनल
ब्यूरो/ अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-40 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फ्लावर शो हुआ। बच्चों के उगाए एक से बढ़कर एक अनोखे फूलों की खुशबू से पूरा कैंपस महक उठा। इसके माध्यम से बच्चों ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
स्कूल की मुख्य अध्यापिका पिया शर्मा ने बताया कि फ्लावर शो के दौरान ‘ग्लोरियस डिस्प्ले ऑफ ब्लूम एट रेयान’ टॉक शो भी हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस सलाह भी दी।
विज्ञापन
टॉक शो में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण बचाओ रैली भी निकाली।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद गीता हुड्डा ने सबसे बेहतरीन फूलों का चुनाव किया। उसे तैयार करने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।