फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five thousands will be appear in PCS-J pre exam.

PCS-J प्री परीक्षा में 5 हजार अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

Sun, 03 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 03 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
five thousands will be appear in PCS-J pre exam.

उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा 2015 की प्रारंभिक परीक्षा में करीब पांच हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी को होगी। शनिवार को आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नामों की सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


अधिकृत वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार 1427 अभ्यर्थी को पीसीएस-जे 2015 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया। 8 अभ्यर्थियों को एक पद के लिए दो बार आवेदन करने पर और 1419 अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा न करने पर परीक्षा से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे प्रवेश पत्र

five thousands will be appear in PCS-J pre exam.

करीब 5000 अभ्यर्थी पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होगे। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।

इनका है कहना
पीसीएस-जे 2015 की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 32 परीक्षा केंद्रों पर 24 जनवरी को होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब पांच हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगे।
-एसएन पांडे, सचिव-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed