{"_id":"e6531fa041dbe2287f38efb3c7a515de","slug":"five-competitive-exams-on-6th-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में पांच बड़ी परीक्षाएं, छात्र परेशान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक दिन में पांच बड़ी परीक्षाएं, छात्र परेशान
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर को एक साथ होने वाली पांच परीक्षाओं ने प्रदेश के अभ्यर्थियों को असमंजस में डाल दिया है। वे इस उलझन में हैं कि कौन सी परीक्षा दें और किसे छोड़ें। इंडियन बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस), स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) और कांगड़ा केंद्रीय बैंक (केसीसीबी) की परीक्षाएं छह नवंबर को होनी हैं। केसीसीबी की परीक्षा तीन पदों के लिए होनी हैं।
विज्ञापन
इनमें असिस्टेंट मैनेजर, क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। आईबीपीएस में क्लर्क की परीक्षा पहले से पांच, छह तथा 12 और 13 दिसंबर को होनी निश्चित की गई थी। एसएससी की परीक्षा भी पहले से तय थी। केसीसीबी की परीक्षा 22 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब इसकी तिथि में फेरबदल कर इसे छह दिसंबर को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकतर अभ्यर्थियों ने केसीसीबी परीक्षा के लिए फार्म इसलिए भरे थे, क्योंकि यह 22 नवंबर को होनी थी। इन्होंने केसीसीबी की तीनों परीक्षाओं के फार्म भरे हैं। प्रति फार्म 600 रुपये के हिसाब से 1800 रुपये खर्चे हैं। परीक्षाएं छह दिसंबर को एक ही दिन में ली जानी हैं।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि में हो फेरबदल
परीक्षा की तैयारी कर रहे अनिल कुमार, दिनेश, सुनील और रूबिना सहित कई विद्यार्थियों का कहना है कि छह दिसंबर को एक साथ पांच परीक्षाएं होने से परेशानी उलझन हो गई है। कई विद्यार्थियों ने केसीसी बैंक की तीनों परीक्षाओं के फार्म भरे हैं। इसमें 1800 रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने मांग की है कि केसीसी बैंक की परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया जाए।