फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fisheries Field Assistant & Fisherman Exam to be held on 14 feb.

इस दिन होगी फिशरीज फील्ड असिस्टेंट की परीक्षा

Sun, 07 Feb 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 07 Feb 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Fisheries Field Assistant & Fisherman Exam to be held on 14 feb.

स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से 14 फरवरी को होने वाली फिशरीज फील्ड असिस्टेंट और फिशरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जोन वाइज परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। बिलासपुर जोन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) बिलासपुर, मंडी जोन के लिए रावमापा भंगरोटू, शिमला जोन के लिए रावमापा (छात्र) लालपानी और कांगड़ा जोन के

विज्ञापन


लिए रावमापा (छात्रा) धर्मशाला और रावमापा सकोह में परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। फिशरमैन की परीक्षा सकोह स्कूल को छोड़कर उक्त सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि फिशरीज फील्ड असिस्टेंट की परीक्षा 11 से साढ़े 11 बजे, फिशरमैन की परीक्षा दो से साढ़े तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन


लैब टेक्नीशियन का परिणाम घोषित किया- हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने आयुर्वेद विभाग में लैब टेक्नीशियन के एक पद को भरने के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि परीक्षा में भरत भूषण (अनुक्रमांक संख्या 448109) कुल 149 अंक लेकर उत्तीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेट के लिए डाउनलोड करें रोलनंबर- स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 13 और 14 फरवरी को लिए जाने वाले टेट के लिए रोलनंबर बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अभ्यर्थी रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। सचिव विनय धीमान ने बताया कि 13 फरवरी को बोर्ड विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जेबीटी और शास्त्री टेट, जबकि टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापकों की पात्रता परीक्षा 14 फरवरी को होगी।

बैडमिंटन स्पर्धा को टीम रवाना-
राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सात से नौ फरवरी तक ऊना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंडी की टीम शनिवार को ऊना के लिए रवाना हो गई है।


टीम का चयन टाउन हाल में किया गया। बैडमिंटन एसोसिएशन मंडी के सदस्य पारस वैद्य ने कहा कि सतविंद्र सिंह, अतुल शर्मा, रतन सिंह, पारस वैद्य, बीडी मौदगिल व कमलेंद्र गुप्ता, जितेंद्र वैद्य, प्रदीप शर्मा, विद्या सागर, पीआर राणा का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed