फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First time in the country know the admission process by Whatsapp.

देश में पहली बार व्हाटसऐप से जानें एडमिशन प्रक्रिया

Wed, 20 May 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
First time in the country know the admission process by Whatsapp.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने स्मार्ट क्लासरूम यूनिवर्सिटी बनाने से पहले छात्रों को हाईटेक बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसी के तहत देश में पहली बार दाखिला हेल्पलाइन को व्हाटसऐप से जोड़ा गया ताकि छात्रों को सीधे दाखिला संबंधी दिक्कतों को दूर कर सके। हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप पर करीब 2945 समस्याओं का हल सुलझाया गया है।

जामिया प्रवक्ता डॉ. मुकेश रंजन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्र्रक्रिया शुरू करने के साथ छात्रों को फॉर्म भरने की दिक्कतों को दूर करने के लिए पहली बार डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस की सहयोग से हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन


ईमेल या लैंडलाइन पर छात्रों की शिकायतों का निवारण तो करते हैं, लेकिन मोबाइल समेत व्हाट्सऐप का प्रयोग देश में पहली बार किया गया है।

संस्थान और स्टूडेंट्स को मिलेगा ये फायदा

First time in the country know the admission process by Whatsapp.

हेल्प डेस्क पर कुल 47 हजार से अधिक छात्रों ने दाखिला संबंधी परेशानियों के लिए कॉल किया। जिसमें 5281 ईमेल, 22 हजार लैंड लाइन, 10134 मोबाइल, 7 हजार हेल्पलाइन पर स्वयं आकर पूछना व 2945 व्हाटसऐप शामिल था।

प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 के तहत पहली बार ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की है, हालांकि ऑनलाइन आवेदन की सुविधा तो सत्र 2014-15 में शुरू हो गई थी लेकिन उस दौरान ऑफलाइन मोड से भी छात्र फॉर्म भर सकते थे।

विश्वविद्यालय जामिया कैंपस को स्मार्ट सिटी यूनिवर्सिटी बनाना चाहता है, इसी के तहत ऑफलाइन मोड को खत्म किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed