{"_id":"11dca1f62697a6224cf628570a8e0a11","slug":"first-round-of-placement-in-du-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में प्लेसमेंट का पहला राउंड, सेशन में पहुंची दो कंपनियां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू में प्लेसमेंट का पहला राउंड, सेशन में पहुंची दो कंपनियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत होने वाले दो दिवसीय प्लेसमेंट सेशन की शुरुआत हो गई। इस सेशन के पहले दिन यहां दो कंपनियां पहुंचीं। पहले दिन दोनों कंपनियों के सामने लगभग 600 छात्र उपस्थित हुए। देर रात तक प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी रहने के कारण कंपनियों ने फिलहाल फाइनल चयन के विषय में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
सीपीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी।
अधिकारियों के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने के पहले दिन ब्रिटिश टेलीकॉम व विस्तरा एयरलाइंस केबिन क्रू कंपनी पहुंची। कंपनी बीकॉम फाइनल ईयर के छात्रों का चयन फाइनेंस ऐपरेनटेसशिप प्रोग्राम के लिए करेगी।
विज्ञापन
ऐसे में कंपनी के सामने लगभग 600 छात्र उपस्थित हुए। यहीं कंपनी कस्टमर मैनेजमेंट एंड कॉन्टेक्ट सेंटर एडवाइजर के लिए छात्रों का चयन करेगी। इसके लिए भी यूजी व पीजी छात्रों का ही चयन गुड़गांव में काम करने के लिए किया जाएगा। कंपनी 400 पदों के लिए छात्रों का चुनाव करेगी। वहीं एक और कंपनी विस्तरा एयरलाइंस केबिन क्रू कंपनी के समक्ष लगभग 150 छात्राएं उपस्थित हुईं।
विज्ञापन