{"_id":"7fdc09a9059101d3ce0062a93d4488f7","slug":"first-merit-list-for-11th-class-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
11वीं में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Jun 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी गई। 2015-16 सत्र के लिए सरकारी स्कूलों में 12 हजार 925 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए हैं। 12,500 सीटों के लिए 15 हजार से अधिक प्रॉस्पेक्टस बिके थे।
विज्ञापन
11वीं के दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 27 जून दोपहर 2 बजे तक स्टूडेंट आब्जेक्शन कर सकते हैं। जानकारी अनुसार 11वीं में दाखिले के लिए पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 30 जून को घोषित की जाएगी। 11 वीं में दाखिले के लिए शुक्रवार को कॉमन मेरिट लिस्ट में 10 सीजीपीए पाने वाले 438 छात्रों के नाम शामिल है।
विज्ञापन
10 सीजीपीए के आवेदन करने वालों में कॉमर्स के 84, साइंस के 333 और आर्ट्स 21 स्टूडेंट्स शामिल हैं। हर साल साइंस संकाय में दाखिले के लिए सेक्टर-16 और सेक्टर-35 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल पहली पसंद होते हैं।
विज्ञापन
इन नंबर्स पर करें संपर्क
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16
अनुजीत कौर (प्रिंसिपल) 0172-2700186
निर्मल सिंह (प्रिंसिपल) 0172-2700108
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19
सुखनीत सैखों (प्रिंसिपल) 0172-2700259
दर्शनजीत सिंह (प्रिंसिपल) 0172-276004
आब्जेक्शन के लिए यहां करें संपर्क
11 वीं में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम, पता, अंक सही नहीं दिए गए है। वह शनिवार को अब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। स्टूडेंट्स गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19 और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16 में दोपहर 2 बजे तक लिस्ट में सही जानकारी दर्ज करवा सकते है।