फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first day of uttarakhand board exam

बोर्ड परीक्षाः परेशानियों के बीच दिया पहला पेपर

Fri, 28 Mar 2014 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Mar 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
first day of uttarakhand board exam

गुरुवार को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दावा तो पुख्ता तैयार किया था।

विज्ञापन


पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'
विज्ञापन


लेकिन कुछ केंद्रों पर कम प्रश्नपत्र पहुंचे तो कुछ केंद्रों में बच्चों को नीचे बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। पहले दिन पूरे प्रदेश में 1285 केंद्रों पर तीन लाख 14 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान हाईस्कूल का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

गुरुवार को हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम की परीक्षा हुई। परीक्षार्थी सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

कुमाऊं मंडल में काशीपुर, लोहाघाट, अल्मोड़ा और बागेश्वर में कुछ केंद्रों पर कम प्रश्न पत्र पहुंचें, वही गढ़वाल मंडल के कई केंद्रों में बच्चों ने नीचे बैठकर परीक्षा दी।

पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ

शिक्षा निदेशक माध्यमिक चंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि कुछ केंद्रों पर फर्नीचर की कमी थी। प्रश्नपत्र कम पहुंचने के पीछे वे कोई वाजिब कारण नहीं बता पाए।

10वीं में 485, 12वीं में नौ रहे अनुपस्थित

दून में हाईस्कूल में 485 और इंटरमीडिएट में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक संस्थागत छात्र नकल करते पकड़ा गया।

आज की परीक्षा
इंटरमीडिएट : भूगोल और भूगर्भ विज्ञान
हाईस्कूल : उर्दू और पंजाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed