{"_id":"d25c18edbef74be13bff76550dc372f1","slug":"first-college-in-city-to-organise-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुग कन्या महाविद्यालय रचेगा इतिहास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नवयुग कन्या महाविद्यालय रचेगा इतिहास
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवयुग कन्या पीजी कॉलेज अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह दीक्षांत समारोह 17 दिसंबर को रवींद्रालय में मनाया जाएगा। राजधानी में यह पहला कॉलेज होगा जो अपना दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक आम तौर पर विश्वविद्यालय में ही दीक्षांत समारोह आयोजित होते आए हैं। इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011-12 की डिग्रियां बांटी जाएंगी।
वर्ष 2012-13 की डिग्रियां अभी इसलिए नहीं बांटी जा सकती क्योंकि लखनऊ विवि का दीक्षांत समारोह 9 जनवरी 2014 को होगा। ऐसे में एलयू के दीक्षांत समारोह के बाद ही इनकी डिग्रियां अवार्ड मानी जाएंगी।
विज्ञापन
कॉलेज की प्राचार्य नीरजा गुप्ता ने बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011-12 की डिग्रियां बांटी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड व एमए की छात्राओं को सभी वर्षों की अंक तालिका लेकर कॉलेज में सत्यापन के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मूल अंक तालिका न होने पर डिग्री रोकी भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि 15 व 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच छात्राएं उपस्थित होकर गाउन के लिए निर्धारित राशि जमा करके औपचारिकताएं पूरी कर लें।
कॉलेज के प्रबंधक विजय दयाल के अनुसार दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि राज्यपाल बीएल जोशी को आमंत्रित किया गया है।
वहीं 18 दिसंबर को कल्चरल प्रोग्राम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।
नवयुग कन्या पीजी कॉलेज अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 11 दिसंबर से कार्यक्रम शुरू करेगा। यह कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेंगे। इसी श्रंखला में 17 दिसंबर को कॉलेज का दीक्षांत आयोजित किया जाएगा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)