{"_id":"b0f1ebce1d04bd8a3813cecbae000497","slug":"firing-in-punjab-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में गोली चलने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में गोली चलने से मची अफरा-तफरी
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के कैम्पस में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाहरी युवक ने हॉस्टल नम्बर 1 के बाहर हवाई फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर सभी इधर-उधर दौड़ने लगे और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाद पीयू के हॉस्टल नम्बर 1 के बाहर एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दिया।
हालांकि फायरिंग करने का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन पीयू के ही एक छात्र ने आरोप लगाया कि वह युवक उस पर हमला करने के इरादे से आया था। युवक पैदल ही आया था और फायरिंग करने के बाद भाग गया। सिक्योरिटी गार्ड्स भी उसे पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
घटना की सूचना तुरंत सेक्टर 11 पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआइना किया और पूछताछ की।