{"_id":"c36668007b596d94faad208d2ebbf202","slug":"fir-againt-student-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति को लिखा धमकी भरा पत्र, दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कुलपति को लिखा धमकी भरा पत्र, दर्ज हुई एफआईआर
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Mar 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में अप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग के शोध छात्र जैनेंद्र वर्मा के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने एफआईआर दर्ज कराई। छात्र को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस का जवाब मिलने के बाद इस छात्र के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी छात्र ने कुलपति को अभद्र भाषा में पत्र लिखा। बिना किसी ठोस आधार के राजभवन को भी पत्र लिखकर कुलपति की शिकायत की है।
विज्ञापन
अब राजभवन ने भी एलयू को छात्र का पत्र भेजकर आगे कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने शोध छात्र जैनेंद्र वर्मा के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन अब आगे इससे पूछताछ कर कार्रवाई करेगा। वहीं, एलयू ने अपने स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए स्टूडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
स्टूडेंट की पीएचडी की मौखिक परीक्षा और उसके बाद उसे प्रोविजनल डिग्री भी मिल चुकी है लेकिन अब तक फाइनल डिग्री नहीं दी गई है।
ऐसे में अब इसका कार्यपरिषद से इसकी पीएचडी का अनुमोदन भी रोका जाने पर विचार चल रहा है। इसकी पीएचडी रोका जाना तय माना जा रहा है।
फिलहाल, इस स्टूडेंट ने सूचना का अधिकार के तहत पीएचडी आर्डिनेंस की जानकारी न दिए जाने पर यह हरकत की है।
एलयू प्रशासन का कहना है कि छात्र ने विवि के अधिकृत जन सूचना अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना मांगने के बजाए सीधे कुलपति को पत्र लिखकर जवाब मांगा।
ऐसे में जब जवाब नहीं मिला तो इसे विवि प्रशासन से संपर्क करना चाहिए था लेकिन स्टूडेंट ने कुलपति को अभद्र भाषा में पत्र लिखकर घोर अनुशासनहीनता की है।
वहीं, राजभवन को इस स्टूडेंट ने जो शिकायती पत्र लिखा, उसमें इसने भाषा खराब नहीं लिखी है। फिलहाल राजभवन ने भी इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश एलयू को दिए हैं।