{"_id":"6298ce9f1c939bea12a0a0d882d46332","slug":"film-show-to-motivate-students-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स लेने से बचाने को दिखाई जाएंगी फिल्में","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ड्रग्स लेने से बचाने को दिखाई जाएंगी फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे दवाओं व मादक द्रव्यों के सेवन का शिकार नहीं बनेंगे। शिक्षा निदेशालय बच्चों में दवा और मादक द्रव्यों के सेवन को नियंत्रित करने के लिए फिल्म शो का सहारा लेने जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों को रचनात्मक गतिविधियां कराने के लिए भी कहा गया है जिसकी जांच समय-समय पर निदेशालय करेगा।
अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल) डॉ. सुनीता कौशिक ने इस संबंध में स्कूलों को कहा है कि बच्चों को इनसे होने वाली बीमारियों और उनके प्रभावों के विषय में तैयार किया जाए। निदेशालय ने इसके लिए स्कूलों को गतिविधियां भी सुझाई हैं और निर्देश दिए हैं कि स्कूल नुक्कड़ नाटक से लेकर रोल प्ले पर आधारित जागरूकता गतिविधियां कराएं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रार्थना सभा में नशीले द्रव्यों के उपयोग और उनके दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दें। फिल्म शो के माध्यम से इनसे होने वाली बीमारियों के प्रभाव और उनके रोकथाम के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन
बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए योगा व स्पोर्ट्स गतिविधियां स्कूल में प्रतिदिन हों। पदार्थों के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए।