फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fill out the form on the professional semester exams today

आज से भरें प्रोफेशनल सेमेस्टर परीक्षा फार्म

Sat, 26 Apr 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 26 Apr 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Fill out the form on the professional semester exams today

सीसीएसयू ने शैक्षिक सत्र 2013-14 के पहले चरण की प्रोफेशनल सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। इसके बावजूद दूसरे चरण की सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार से परीक्षा फार्म आन लाइन भरे जाएंगे।

विज्ञापन


विवि की तरफ से शुक्रवार देर शाम प्रोफेशनल सेमेस्टर परीक्षा को लेकर सूचना जारी की गई। जिसके तहत बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, एमबीए, एमटैक समेत करीब 47 प्रोफेशनल कोर्सों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। फार्म भरने की छह मई और फीस जमा करने की अंतिम तारीख आठ मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थी चालान फार्म के माध्यम से फीस इलाहाबाद, पीएनबी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक में जमा करा सकेंगे। फार्म महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि दस मई होगी। जबकि महाविद्यालयों द्वारा विवि में 12 मई तक परीक्षा फार्म जमा कराने होंगे। परीक्षा फार्म विवि की दोनों वेबसाइटों पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि भरे गए परीक्षा फार्म की जांच करने का उत्तर दायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा। इसलिए प्रत्येक संस्थान यह सुनिश्चित करा ले कि फार्म के साथ जरूरी डाक्यूमेंट लगाए हैं या नहीं।


अगर संस्थान की तरफ से विवि में जमा कराए गए फार्मों में कोई त्रुटि पाई जाती है। जिस कारण छात्र को परीक्षा से वंचित किया जाता है तो उसके लिए उत्तर दायित्व संबंधित संस्थान के प्राचार्य व निदेशक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed