फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight in dav election

डीएवी में किसका 'महासचिव'

Sun, 08 Sep 2013 09:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Sep 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
fight in dav election

डीएवी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव शपथ ग्रहण के एक दिन बाद विवादों में घिर गया है। महासचिव पद पर प्रत्याशी उतारने वाले पट्टू और सत्यम ग्रुप ने मतगणना पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


इस बाबत रविवार को छात्रों की प्राचार्य से नोकझोंक भी हुई। पट्टू ग्रुप के छात्र नेता जितेंद्र कुमार रिंकू और सत्यम ग्रुप के नेता जावेद सहित दर्जनभर समर्थकों ने आरोप लगाया कि महासचिव पद की काउंटिंग में गलती हुई है।

विज्ञापन


ज्यादा बताए गए वोट
बूथ नंबर 18 पर कुल 340 वोट पड़े लेकिन वोटों की संख्या ज्यादा दिखाई गई है। उन्होंने प्राचार्य के सामने विरोध जताया तो प्राचार्य ने साफ कर दिया कि उनका इससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र ग्रीवांस कमेटी के सामने शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान छात्रों की प्राचार्य के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री को भी घेरा।


लिखित में दें शिकायत
मामले की संजीदगी को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन की उपस्थिति में चुनाव के सभी रिकॉर्ड और मतपेटियां सील कर दी हैं।

डा. क्षेत्री ने बताया कि यदि छात्र ग्रीवांस कमेटी को लिखित शिकायत करते हैं तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने किसी भी गड़बड़ी से साफ इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed