{"_id":"bf5754410f67b9a9d1a3a9ffac44bcbc","slug":"fight-in-dav-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में चली कुर्सियां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में चली कुर्सियां
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी कॉलेज में एसएफआई की ओर से आयोजित फ्रेशर्स पार्टी हंगामे की भेंट चढ़ गई। आरोप है कि पार्टी के दौरान एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए।
विज्ञापन
मारपीट के बाद दोनों पक्ष में चली कुर्सियां
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद कुर्सियां चलने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने के बाद पार्टी बीच में ही खत्म करवा दी। सोमवार को एसएफआई की ओर से सभी नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पार्टी का शुभारंभ डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज ने किया। इसके बाद गढ़वाली लोकगायक किशन महिपाल ने प्रस्तुतियां दीं। इस बीच एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गए। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
कुछ छात्रों ने आडिटोरियम में रखी कुर्सियां पलटनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ छात्रों को मामूली चोटें भी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी बीच में ही रुकवा दी। डीएवी कॉलेज की सहसचिव वंदना गुर्साइं और कोषाध्यक्ष अनीता नेगी ने एबीवीपी पर बाधा डालने का आरोप लगाया।
पूर्व उपाध्यक्ष पंकज बड़वाल, देवेंद्र रावल, विकास भट्ट, राजेश चौहान, रवि बिष्ट, मनीष, अतुल कांत, नीतेश खंतवाल, हिमांशु जोशी, सनी, विनीता रावत, निधि, प्राची चौहान आदि मौजूद रहे।
अच्छे आयोजन में ऐसा व्यवधान डालना ठीक नहीं। हमने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। कार्यक्रम पूरा नहीं हुआ, इसके लिए हम छात्रों से माफी मांगते हैं।
- विपिन जोशी, जिलाध्यक्ष, एसएफआई
कुछ छात्र कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे। हमने तो कार्यक्रम के सही संचालन के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पुलिस ने पार्टी ही रद्द करवा दी।
- पारस गोयल, अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज