{"_id":"dfa6127073f0719fa8173ed8f4ae86a0","slug":"fight-between-two-students-in-dav","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में दो छात्र भिड़े, पुलिस तैनात","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में दो छात्र भिड़े, पुलिस तैनात
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कालेज में वसंत विहार निवासी दो छात्रों का आपसी झगड़ा सामने आया। मोहल्ले में लडऩे वाले यह छात्र अपने अपने छात्र संगठनों की पावर की हनक में डीएवी पहुंचे।
विज्ञापन
जमकर हुई मारपीट
आरोप है कि छात्र राहुल खैरोला और प्रमोद कुमार मिश्र वसंत विहार में रहते हैं। दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मोहल्ले में कहासुनी हो गई। एक छात्र ने दूसरे को डीएवी में देख लेने की धमकी दी तो दूसरा छात्र भी अपनी हनक में डीएवी पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौकेपर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को सुलझाया तो एसओ डालनवाला चंदन सिंह बिष्टï भी मौके पर पहुंचे। एक छात्र राहुल खरोला को थाने भेज दिया गया है। जानकारी केमुतााबिक दोनों में से एक छात्र एनएसयूआई और एक एबीवीपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें