फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between two group in DAV student union election.

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, जमकर चले पत्थर, डंडे

Tue, 25 Aug 2015 03:05 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Aug 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
fight between two group in DAV student union election.

डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की तिथि निकट आने के साथ ही छात्र संगठनों के बीच जबर्दस्त मारामारी शुरू हो गई है। सोमवार को कॉलेज में जुलूस के दौरान आर्यन और पट्टू समर्थकों में हुई हल्की बहस देखते ही देखते पत्थरबाजी और डंडे चलने में तब्दील हो गई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने छात्रों ने लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन


उग्र हुए आर्यन पट्टू समर्थक
सोमवार को कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के प्रचार के सिलसिले में आर्यन संगठन की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच किसी ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिया। विरोध में आर्यन के कार्यकर्ता उग्र हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने झंडों के डंडे फेंकने शुरू कर दिए। पुस्तकालय के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे तले। इससे पहले कि स्थिति बिगड़ती पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस ने कॉलेज परिसर खाली करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टू ग्रुप का पत्थर फेंकने से इनकार

आर्यन के नेता अनिल तोमर ने बताया कि जुलूस के दौरान पट्टू छात्र संगठन की ओर से पत्थर फेंके गए। इसको लेकर विवाद हुआ। पट्टू ग्रुप के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार रिंकू का कहना है कि उनके किसी भी कार्यकर्ता ने कोई पत्थर नहीं फेंका। आर्यन संगठन जबर्दस्ती मामले को तूल देकर उनके संगठन को बदनाम करने पर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed