{"_id":"59b928871f7161c5a7a90c5ce47c05d8","slug":"fight-between-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीतरघात के शक पर नेताजी की हो गई धुनाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
भीतरघात के शक पर नेताजी की हो गई धुनाई
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मिली हार के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भीतरघात करने के शक पर अपने साथी हरीश जोशी को कार्यालय बुलाकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
हरीश जोशी ने मायापुर चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों भुवन जोशी और सौरभ डबराल को गिरफ्तार कर लिया है।
एबीवीपी को हार
शुक्रवार को बहादराबाद स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव हुए थे। इसमें एबीवीपी को हार का मुंह देखना पड़ा था। शनिवार रात को देवपुरा स्थित एबीवीपी कार्यालय में हार की समीक्षा की जा रही थी।
विज्ञापन
इसमें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का छात्र नेता हरीश जोशी पुत्र चेत राम जोशी निवासी हिमगिरि महादेव मंदिर विष्णु गार्डन को भी बुलाया गया।
पुलिस चौकी में शिकायत
आरोप है कि एबीवीपी नेताओं ललित पंसोला, भुवन चंद्र जोशी, सौरभ डबराल और विकास जोशी ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत हरीश जोशी ने मायापुर चौकी पुलिस में की।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी भुवन चंद्र जोशी और सौरभ डबराल को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।