फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between student in dav pg college

छात्रों में हुआ झगड़ा, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Wed, 27 Aug 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Aug 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
fight between student in dav pg college

देहरादून के डीएवी कॉलेज में सोमवार शाम हुआ झगड़ा मंगलवार को फिर ताजा हो गया। कॉलेज कैंटीन में आर्यन और पट्टू ग्रुप के समर्थक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


आर्यन और पट्टू ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने लाठियां बरसाईं तो कुछ छात्रों ने कॉलेज स्थित पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। देर शाम पट्टू ग्रुप की ओर से आर्यन ग्रुप के चार छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जबकि डीएवी चौकी इंचार्ज ने सरकारी काम में बाधा डालने और चौकी पर पथराव करने का मुकदमा आर्यन और पट्टू ग्रुप के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कॉलेज खुलने के बाद करीब 12 बजे अचानक कैंटीन में आर्यन और पट्टू ग्रुप के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ने का प्रयास किया। भड़के छात्र कॉलेज स्थित पुलिस चौकी पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात संभालने के लिए पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं। जिससे छात्रों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बाहर दुकानों में छिपे छात्रों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ऐसे माहौल से कॉलेज में दाखिले के लिए आए नए छात्रों में दहशत फैल गई।

सोमवार शाम झगड़े के बाद आर्यन ग्रुप के जोगेंद्र रावत ने पट्टू ग्रुप के आयुष थपलियाल, राहुल रावत उर्फ राका और अक्षय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को झगड़े के बाद पट्टू ग्रुप के आयुष थपलियाल ने आर्यन ग्रुप के भगवती प्रसाद, जोगेंद्र रावत, सूरज कोहली और नरेश राणा और दूसरों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।


डीएवी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने दोनों ग्रुपों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और चौकी पर पथराव करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

चुनावों से पहले खून खराबा
डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों के पास आने के साथ छात्र संगठनों के बीच खून खराबा शुरू हो गया है। मंगलवार के झगड़े में भी पट्टू ग्रुप के एक छात्र का सिर फट गया था। अब तक करीब पांच बार छात्र संगठनों में झगड़े हो चुके हैं। कई को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बावजूद खून-खराबा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

दस को होगा छात्र संघ चुनाव
मंगलवार को डीएवी के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके पाठक ने छात्र संगठनों की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दस सितंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। 11 को मतगणना होगी। अधिसूचना बुधवार को जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed