फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight at dbs pg college

डीबीएस में छात्रों के बीच चले लात-घूंसे

Sat, 18 Jan 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jan 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
fight at dbs pg college

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एनएसयूआई और एबीवीपी छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

विज्ञापन


कॉलेज में पुलिस बुलानी पड़ी
कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। छात्रों में मारपीट होने पर प्राचार्य को पुलिस बुलानी पड़ी। कॉलेज में छात्र नए विश्वविद्यालय के गठन के विरोध में धरने पर बैठे थे।

पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
विज्ञापन


कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र धरने पर थे, तभी एनएसयूआई छात्रों ने नई यूनिवर्सिटी के विरोध में कॉलेज बंद कराने का प्रयास किया।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी छात्रों ने एनएसयूआई के छात्रों की इस कार्रवाई का विरोध किया। जिससे दोनों छात्र संगठनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

इसमें कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आने से वे लहूलुहान हो गए। पुलिस ने छात्र संगठन के कार्यालय की तलाशी ली। कुछ छात्रों का आरोप था कि छात्र संगठन कार्यालय में हथियार छिपाए हुए हैं।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

प्राचार्य ओपी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कॉलेज के बाहर के युवा कॉलेज में आकर माहौल खराब कर रहे हैं, ऐसे युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

उधर, डालनवाला पुलिस ने छह छात्रों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें अभिषेक, नित्यानंद नौटियाल, अविनाश शर्मा, आशीष, अनूप सिंह रावत, रिंकू रावत, शांति प्रसाद शामिल हैं। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस के आने पर भी नहीं माने
मारपीट के दौरान पुलिस फोर्स बुलाई गई लेकिन पुलिस के सामने भी छात्र भिड़ते रहे। छात्र हाथों में ईंट लेकर एक-दूसरे के पीछे दौड़े। विवाद बढ़ने पर पीएसी बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed