{"_id":"a5fb81b4a9b588f4b53a41ced15eac9c","slug":"fest-starts-in-du-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय में मस्ती का दौर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शुरू हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय में मस्ती का दौर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के बीच मस्ती का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, पूरा फरवरी माह कॉलेजों के फेस्ट के नाम ही रहेगा। इसी कड़ी में सोमवार से अंबेडकर कॉलेज में दो दिवसीय फेस्ट चेतना 2015 का आगाज हुआ, जिसमें कई कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं, 20 फरवरी से विश्वविद्यालय का वार्षिक फेस्ट अंतरध्वनि शुरू होगा।
विज्ञापन
फेस्ट की शुरुआत दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने की शपथ से हुई। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीके अरोड़ा ने कहा कि भूमंडलीकरण के बदलते परिवेश के बीच कला एवं संस्कृति के मायने भी तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में चेतना जैसे कार्यक्रम इस बदलाव को समझने में मददगार साबित होते हैं। उत्तर-पूर्व दिल्ली के जिला मतदान अधिकारी अजीमुल हक ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदान के महत्व पर जोर दिया। पहले दिन गायन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, फोटोग्राफी और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को कोरियोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग और रैंप वॉक आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन