{"_id":"238901d59ed9cf61b4a8d58a8f5d95ee","slug":"female-upsc-student-protest-in-news-way-on-raksha-bandhan-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC महिला परीक्षार्थी ये क्या करने जा रही हैं!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPSC महिला परीक्षार्थी ये क्या करने जा रही हैं!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Aug 2014 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सी-सैट के विरोध में उतरी यूपीएससी की महिला परीक्षार्थी सरकार के बाद अब खाकी से मदद मांगेंगी। महिला परीक्षार्थी रविवार सुबह मुखर्जी नगर, नेहरू विहार और जंतर-मंतर स्थित पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधेंगी और बदले में उनसे विरोध दर्ज करवाने में सहयोग का आश्वासन मांगेंगी।
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षार्थियों ने शनिवार देर शाम बैठक कर सी-सैट हटाने को लेकर नया विरोध का तरीका ईजाद किया। छात्र अरविंद के मुताबिक, छात्राएं अधिकारियों से लेकर कर्मियों को राखी बांधो अभियान चलाएंगी। इस दौरान बदले में उनसे विरोध प्रदर्शन को न रोकने का तोहफा मांगेंगी।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रों को संसद मार्ग और अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन से रोकने के लिए पहरे पर लगी दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर लगा रखे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर शनिवार सुबह परीक्षार्थियों ने मुखर्जी नगर में सी-सैट के विरोध में झाडू लगाओ अभियान चलाया, लेकिन सैकड़ों छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया।
12 अगस्त को सी-सैट हटाओ महारैली
परीक्षार्थी 12 अगस्त को अखिल भारतीय सी-सैट हटाओ महारैली आयोजित करने जा रहे हैं। इस दौरान देशभर में एक साथ महारैली आयोजित करते हुए सरकार पर सी-सैट हटाने समेत 24 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का दबाव बनाया जाएगा।