{"_id":"d539db6ddab1c2ecbef638c7a10abd36","slug":"fees-will-increase-of-punjab-university-and-related-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर अब बढे़गा बोझ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर अब बढे़गा बोझ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 May 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की रविवार को हुई सिंडीकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैठक ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड 188 कालेज में 2014-15 सत्र में 10 से 20 फीसदी तक फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
सिंडीकेट ने पीयू कैंपस में भी 5 फीसदी फीस बढ़ाने को स्वीकृति दे दी है। करीब 7 घंटे तक चली पीयू सिंडीकेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पीयू ने 10 साल से अधिक समय से अस्थायी तौर पर कार्यरत्त करीब 150 कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने के फैसले को मंजूर कर दिया।
सिंडीकेट बैठक ने शिक्षकों की रियाटरमेंट की उम्र 60 से 65 किए जाने के प्रस्ताव को एमएचआरडी के पास भेजने के फैसला लिया है। बैठक में सेक्टर-46 स्थित धनवतंरी कालेज के विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सिंडीकेट में काफी लंबी बहस चली। पीयू में एलएलएम एक वर्षीय कोर्स को मंजूर कर दिया गया है। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईईटी) में बीई-एमबीए कोर्स को बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही बीई कोर्स में सीटें बढ़ाने पर सहमति बन गई है। सिंडीकेट ने पीजी लेवल पर एंट्रेंस टेस्ट को मंजूरी दे दी है।
इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
-पीयू हाउस रेटं ,लाइसेंस फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी।
-पीयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में 2014 सत्र से अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू नहीं होगा।
-पीयू में एलएलएम सेल्फ फाइनेंस कोर्स को मंजूरी मिली। दाखिले की नई गाइडलाइंस को मंजूरी दी गई है।