यूपीटीयूः सीट छोड़ने पर स्टूडेंट्स को लौटाई जाएगी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने सभी सीट छोड़ने वाले स्टूडेंट्स की फीस वापस करने के लिए सभी संस्थानों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
सोमवार को यूपीटीयू के कुलसचिव केके चौधरी ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया। पत्र में उन्होंने स्टूडेंट्स की फीस वापस करने संबंधी मिलने वाली शिकायतों का हवाला दिया है। उनके अनुसार सभी संस्थान को निर्देश का पालन करना है।
यूपीटीयू की प्रथम चरण की काउंसलिंग में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स को दाखिला लेने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद खाली सीटों पर दाखिले के लिए विशेष काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू होगी।
पांच अगस्त से होने वाली काउंसलिंग में पहले सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया गया है। ऐसे में यह स्थिति आ सकती है कि अभ्यर्थी को नई सीट आवंटित हो जाए और पुरानी छोड़नी पड़े।
बीते अनुभव बताते हैं कि एक बार फीस जमा होने के बाद संस्थान फीस वापस नहीं करते। ऐसी शिकायतें मिलने के कारण यूपीटीयू ने सभी संस्थानों को निर्देश जारी किया है।
यूपीटीयू ने सभी संस्थानों को दिया निर्देश
यूपीटीयू कुलसचिव केके चौधरी ने शुल्क प्रतिपूर्ति वाले स्टूडेंट्स मामले में भी संस्थानों को निर्देशित किया है।पत्र के अनुसार ट्यूशन फीस वेवर (टीएफडब्ल्यू) वाले अभ्यर्थियों को दाखिला देने में भी संस्थाएं कतरा रही हैं।
उनके अनुसार ऐसी शिकायत मिली है कि टीएफडब्ल्यू कैटेगरी के स्टूडेंट्स को संस्थाएं या तो दाखिला नहीं देती हैं या फिर पूरी फीस जमा करने के लिए कहती हैं।इसलिए कुलसचिव ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि फीस जमा कराए बगैर टीएफडब्ल्यू कैटेगरी वाले अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाए।