फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fees increased in himachal technical university.

छात्रों को झटका, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई हुई महंगी

Wed, 10 Feb 2016 09:05 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
fees increased in himachal technical university.

प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित कोर्सों की फीस में भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है। सभी कोर्सों की फीस में पांच-पांच हजार (हर सेमेस्टर) की बढ़ोतरी की है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अब विद्यार्थियों को अपनी जेब और अधिक ढीली करनी पड़ेगी। बढ़ी हुई फीस की दरें इसी सत्र से लागू की जा रही हैं।

विज्ञापन


इससे गरीब परिवारों के विद्यार्थियों पर और अधिक वित्तीय बोझ पड़ने वाला है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन आठ सरकारी और 28 निजी क्षेत्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट के कॉलेज चल रहे हैं। इन शिक्षण संस्थानों में 60 से 70 हजार के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर सेमेस्टर की फीस में पांच-पांच हजार की बढ़ोतरी कर दी गई है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट समेत संचालित सभी तकनीकी कोर्सों की फीस में पांच-पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी का होगा अपना स्टेच्यू

fees increased in himachal technical university.

प्रदेश गृह विभाग ने प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अपने स्टेच्यू की अधिसूचना जारी कर दी है। अब तीन शक्तियों के अलावा सभी शेष शक्तियां प्रदेश विश्वविद्यालय के अधीन आ गई हैं।

प्रदेश सरकार के पास केवल शुल्क निर्धारण, प्रवेश एवं शैक्षणिक योग्यता नियम और अनुशासनात्मक शक्तियां ही रहेंगी। इसके अलावा भर्तियों, स्टाफ वेलफेयर समेत अन्य तमाम तरह की शक्तियां यूनिवर्सिटी के पास आ गई हैं।

पहले यह था फीस का ढांचा (प्रत्येक सेमेस्टर)

कोर्स=========सरकारी=========प्राइवेट
बीटेक=========30000=========57000
बी-फार्मेसी======30000=========55000
एमबीए========30000=========54000
एमसीए========35000=========54000
एम-फार्मा=========---=========1,10,000
एम-टेक=========---=========70,000

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed