{"_id":"d32a1682c79db0d83b3fe8c0054f7f6b","slug":"fees-increase-for-aipmt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएमटी के आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीएमटी के आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का खर्च आयोजक विवि बदलते ही 500 रुपए बढ़ गया।
विज्ञापन
पिछले साल पंतनगर विवि ने कराई थी परीक्षा
पिछले साल पंतनगर विवि ने परीक्षा उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूपीएमटी) आयोजित कराई थी। तब सामान्य और ओबीसी के लिए डाक खर्च सहित शुल्क 2040, जबकि आरक्षित के लिए 1040 रुपए था।
विज्ञापन
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
विज्ञापन
इस बार आयुर्वेद विवि को यह जिम्मा मिला तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन पत्र की कीमत 2540 रुपए और आरक्षित श्रेणी के लिए 1540 रुपए हो गई।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
विवि पदाधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में खर्च को देखते हुए यह शुल्क तय किया गया है।
पैटर्न में बदलाव नहीं
वैभव क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि यूएपीएमटी में 200 अंकों के प्रश्नपत्र में अगर दो अभ्यर्थी एक जैसे अंक ले आएंगे तो रसायन विज्ञान के अंकों को प्राथमिकता पर रखकर फैसला किया जाएगा।
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं है, जो अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात है।
छात्रों पर परीक्षा का दोहरा बोझ
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर अप्रैल से जून तक दोहरा बोझ पड़ने वाला है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल से जून के बीच होनी हैं।
पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
ऐसे में परीक्षाओं के बीच तालमेल बनाना आवश्यक है। सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकता बोर्ड परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहें।
पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन
छात्र पेपरों के बीच मिलने वाले गैप में प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर सकते हैं।