फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fees for mbbs in uttarakhand.

मेडिकल स्टूडेंट्स! यहां देखिए अपने कॉलेज की सही फीस

Fri, 08 May 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
fees for mbbs in uttarakhand.

उत्तराखंड सरकार ने निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की सालाना फीस का निर्धारण कर दिया है। फीस का निर्धारण कॉलेज और पाठ्यक्रम के हिसाब से किया गया है। श्रीगुरुराम राय से एमबीबीएस करने वाले 2015-18 वर्ष के छात्रों को पांच लाख रुपये सालाना देने होंगे।

विज्ञापन


निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों के लिए शैक्षणिक सत्र 2015-2018 तक के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, एमडीएस, नर्सिंग, एएनएम आदि पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पिछले एक सत्र की फीस का निर्धारण भी किया गया है। यदि किसी से ज्यादा फीस ली गई होगी तो उस छात्र को धनराशि वापस मिलेगी। तय की गई फीस के अलावा कोई भी कालेज किसी रूप में अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगा। केवल प्रथम वर्ष में दस हजार रुपए छात्रावास व मैस के लिए न लाभ न हानि के सिद्धांत पर लिया जा सकता है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगी फीस
एमबीबीएस - पांच लाख सालाना
बीडीएस -  सवा दो लाख सालाना
एमडीएस-  सात लाख सालाना

सालाना फीस तय
मेडिकल कालेजों के सभी पाठ्यक्रमों के लिए सालाना फीस तय कर दी गई है। यदि कोई संस्थान तय की गई फीस से अलग किसी तरह के शुल्क के नाम पर वसूली करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आरके सुधांशु, सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग

कॉलेज के हिसाब से अलग फीस, देख‌िए क‌ितनी

fees for mbbs in uttarakhand.

राज्य में अनुदानित निजी व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों (प्रवेश व शुल्क निर्धारण विनियम) अधिनियम 2006 लागू है। जस्टिस अवतार सिंह (सेवा निवृत न्यायाधीश) की अध्यक्षता में गठित शुल्क ढांचा समिति की बैठक विगत 16-17 अप्रैल को हुई और उसी के आधार पर फीस का निर्धारण किया है। विभागीय सचिव आरके सुधांशु ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में बीडीएस के 2012-2015 के लिए 1,95,000, 2015-2017 तक 2.15 लाख रुपए तय किए हैं। एमडीएस पाठ्यक्रम 2011-2014 की फीस 6,12,740 व 2015-2018 की 7,09,000 रुपए होगी।

यूएसनगर स्थित स्वास्थिक स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम पाठ्यक्रम 2011-2014 में राज्य कोटे की सीटों के लिए 37000 और प्रबंधन की सीट के लिए 47000 फीस तय हुई। इसी कॉलेज में एएनएम के लिए 2011-14 तक राज्य कोटे के लिए 33500 व प्रबंधन की सीट के लिए 43500 रुपए तय हुए। 2014-2017 के लिए राज्य कोटे की सीट के लिए 38000 व प्रबंधन की सीट के लिए 48000 रुपए फीस होगी।

पिछले सत्र की भी फीस निर्धारित

fees for mbbs in uttarakhand.

हरिद्वार स्थित चिन्मय स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज जीएनएम पाठ्यक्रम के 2011-2014 में राज्य कोटे की सीट के 37000 व प्रबंधन की सीट के लिए 47000, 2014-2017 में राज्य कोटे की सीट 40000 व प्रबंधन की सीट के लिए 50000 रुपए होंगे। एएनएम पाठ्यक्रम के लिए 2011-2014 में राज्य कोटे की सीट के लिए 33500 व प्रबंधन की सीट के 43500 रुपए फीस होगी।

2014-2017 में राज्य कोटे के लिए 38000 व प्रबंधन की सीट के लिए 48000 रुपए फीस होगी। बीएससी नर्सिंग 2011-2014 में राज्य कोटे की सीट के लिए 47000 व प्रबंधन की सीट के लिए 57000, 2014-2017 तक राज्य कोटे की सीट 56000 रुपए व प्रबंधन कोटे की सीट की फीस 66000 रुपए होगी।

उत्तरांचल डेंटल कालेज माजरी ग्रांट देहरादून में बीडीएस पाठ्यक्रम में 2012-2015 में 1,85,000 रुपए व 2015-2018 में 2,05,000 रुपए फीस होगी।

श्रीगुरु रामराय में यह होगी फीस

fees for mbbs in uttarakhand.

श्रीगुरु रामराय कालेज में जीएनएम के पाठ्यक्रम में 2011-2014 में राज्य कोटे की सीट पर 37000 व प्रबंधन की सीट पर 47000 फीस होगी। जबकि 2014-17 में राज्य कोटे केलिए 40000 और प्रबंधन की सीट के लिए 50000 रुपए फीस होगी।

एएनएम पाठ्यक्रम में 2011-2014 में राज्य कोटे की सीट 33500 व प्रबंधन की सीट पर 43500 रुपए फीस रहेगी। 2014-17 में राज्य कोटे की सीट पर 38000 व प्रबंधन की सीट पर 48000 रुपए फीस भरनी होगी। बीएससी नर्सिंग में 2011-2014 के लिए राज्य कोटे की सीट पर 47000 व प्रबंधन की सीट पर 57000, 2014-2017 में राज्य कोटे की सीट पर 56000 व प्रबंधन की सीट के लिए 66000 रुपए फीस देनी होगी।

श्रीगुरुराम राय में 2012-2015 तक एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए प्रबंधन की सीट के लिए 4.10 लाख रुपए सालाना होंगे। जबकि 2015-2018 के लिए प्रतिवर्ष 5,00,000 रुपए फीस तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed